आज देश के सभी निवासियों के लिए “पैन कार्ड ” रखना जरुरी हो गया है। पैन कार्ड यानी “परमानेंट अकाउंट नंबर”। दूसरे शब्दों में कहें तो “स्थायी खाता संख्या ” जोकि दस अंकों का होता है और इसे आयकर विभाग द्वारा जारी किया जाता है। पैन कार्ड आज के समय की जरुरत है। ये आपके आर्थिक मुद्दों से जुड़े होने के साथ साथ पहचान पत्र का काम भी करता है। अगर आप बैंक में अपना खाता खुलवाते हैं तो आपको वहां भी पैन कार्ड चाहिए। इनकम टैक्स भरने पर भी आपको पैनकार्ड की आवश्यकता होती है। इसी तरह आज लगभग हर क्षेत्र में पैन कार्ड की आवश्यकता है।
यही वजह है की अगर आपने अभी तक अपना पैन कार्ड नहीं बनवाया है तो आज ही पैनकार्ड बनाने के लिए अप्लाई कर दीजिये। क्योंकि आज नहीं तो कल आपको इसकी जरुरत पड़ने ही वाली है। इसी बात को ध्यान में रखते हुए हम अपने इस आर्टिकल में पैनकार्ड के लिए अप्लाई करने की पूरी प्रक्रिया बताने वाले है।
अगर आप भी अपना पैनकार्ड बनवाना चाहते हैं तो हमारे इस आर्टिकल के माध्यम से आप पैनकार्ड बनवाने की पूरी प्रक्रिया जान सकते हैं। आप पैन कार्ड के लिए ऑनलाइन अथवा ऑफलाइन , दोनों ही मोड से अप्लाई कर सकते हैं। अगर ऑनलाइन मोड से अप्लाई करना चाहते हैं तो आप आयकर विभाग की ऑफिसियल वेबसाइट पर जाकर पैनकार्ड के लिए अप्लाई कर सकते हैं। इसके लिए आपको किसी भी कार्यालय में जाने की आवश्यकता नहीं है।
आपको पैनकार्ड के लिए फॉर्म 49 A (भारतीय नागरिकों के लिए ) पर ही अप्लाई करना चाहिए। फॉर्म को आप इनकम टैक्स विभाग के आधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं। ऑनलाइन या ऑफलाइन मोड में अप्लाई करने के बाद आपका पैनकार्ड भी 15 दिनों के अंदर ही आपके घर तक पंहुचा दिया जाएगा।

1 Comments
Nice Bahut Achchhi Jaankari Hai
ReplyDeletePost a Comment